लेनेवो आइडियापैड 5 2-in-1 सीरीज भारत में लॉन्च, लेनेवो योगा स्लिम के इन लैपटॉप के साथ खरीद सकेंगे आप

लेनेवो आइडियापैड 5 2-in-1 सीरीज के नए लैपटॉप आज लॉन्च हो गए हैं और इन्हें लेनेवो योगा स्लिम 7, लेनेवो योगा 7 2-इन1 सीरीज के लैपटॉप के साथ खरीद सकते हैं।

लेनेवो आइडियापैड 5 2-in-1, योगा स्लिम 7, योगा 7 2-in-1 सीरीज के भारत में दाम

लेनेवो आइडियापैड 5 2-in-1 की भारत में कीमत 1,19,990 रुपये से शुरू होती है। योगा 7a 2-in-1 की शुरुआती कीमत 1,32,990 रुपये से आरंभ होती है और योगा स्लिम 7x की लागत इसके बेस वेरिएंट के लिए 1,32,990 रुपये पर है। वहीं लेनेवो योगा 7i 2-in-1 ऑरा एडिशन की कीमत 1,36,990 रुपये से शुरू होती है और योगा स्लिम 7i अल्ट्रा ऑरा एडिशन 1,99,990 रुपये से शुरू होती है।

नए लेनेवो योगा और आइडियापैड लाइनअप की बिक्री Lenovo.com के अलावा लेनेवो एक्सक्लूसिव स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। इसके अलावा अन्य ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और दूसरे रिटेल माध्यम के जरिए खरीदा जा सकता है। ये लाइनअप अब सेल के लिए उपलब्ध है और इसमें से केवल लेनेवो योगा स्लिम 7x ही ऐसा लैपटॉप है जो 21 अप्रैल से खरीदारी के लिए उपलब्ध होगा।

कनेक्टिविटी के लिए आइडियापैड 5 2-in-1 सीरीज में वाई-फाई 7 मिलता है। इसमें डॉल्बी ऑडियो वाले स्पीकर्स मिलते हैं और ये स्मार्ट नॉइस कैंसिलिंग फीचर से लैस हैं। इस लैपटॉप सीरीज में 60Wh बैटरी मिलती है।

लेनेवो योगा 7 2-in-1 सीरीज के स्पेसिफिकेशन्स

लेनेवो की नई योगा सीरीज 7 2-in-1 सीरीज इंटेल और AMD Ryzen CPU ऑप्शन्स के साथ आती है। ये लैपटॉप लाइनअप 360-डिग्री कन्वर्टिबल डिजाइन के साथ आता है और ये इसे लैपटॉप, टैबलेट, टेंट, स्टेंड और कैनवस मॉडल में यूज करने की आजादी देता है। ये योगा पेन जेन 2 के जरिए मिलने वाले इनपुट्स को सपोर्ट करता है।

Source : https://www.indiatv.in/tech/tech-news/lenovo-ideapad-5-2-in-1-series-launched-in-india-and-it-can-baught-with-lenovo-yoga-slim-7-and-yoga-7-2-in-1-series-laptops-2026-04-07-1209755

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link
Powered by Social Snap