AI की वजह से छंटनी, आईटी सेक्टर के कर्मचारियों में हड़कंप, NITES ने उठाई नीतिगत हस्तक्षेप की मांग

मजबूत बना हुआ है टेक कंपनियों का मुनाफा

नैसेंट इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एम्प्लॉइज सीनेट (NITES) ने तर्क दिया कि हालांकि टेक कंपनियों का मुनाफा मजबूत बना हुआ है, लेकिन घटती नौकरी की सुरक्षा कॉरपोरेट जिम्मेदारी और जवाबदेही पर गंभीर सवाल उठाती है। नाइट्स के अध्यक्ष हरप्रीत सिंह सलूजा ने कहा, ”सबसे पहले, कंपनियों को जिम्मेदारी लेनी चाहिए। अगर वे एआई में निवेश कर रहे हैं, तो उन्हें अपने मौजूदा कार्यबल को दोबारा ट्रेनिंग देने में भी निवेश करना चाहिए।” उन्होंने कहा कि नौकरियों में कटौती करना आखिरी विकल्प होना चाहिए, पहला नहीं। उन्होंने नीति निर्माताओं से छंटनी पर स्पष्ट दिशानिर्देश, अनिवार्य नोटिस अवधि, उचित विच्छेद वेतन और नियोक्ता की जवाबदेही लागू करके कर्मचारियों की रक्षा करने का आग्रह किया। 

ओरेकल ने 30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

बताते चलें कि अमेरिकी आईटी कंपनी ओरेकल ने अभी हाल ही में बड़े पैमानी पर छंटनी की है। ओरेकल ने वैश्विक स्तर पर करीब 30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है। अमेरिकी आईटी कंपनी ने भारत में भी लगभग 12,000 कर्मचारियों की छंटनी की है। इतना ही नहीं, एक महीने के अंदर छंटनी का दूसरा दौर भी शुरू होने का अनुमान है। भारत में करीब 30,000 कर्मचारियों को रोजगार देने वाली ओरेकल ने ईमेल के जरिए निकाले गए कर्मचारियों को बताया था संगठनात्मक बदलावों के कारण कई पद अप्रासंगिक हो जाएंगे।

स्वेच्छा से नौकरी छोड़ने वाले कर्मचारियों को 2 महीने की सैलरी देगी कंपनी

ओरेकल ने भारत में एक साल से ज्यादा काम करने वाले कर्मचारियों को 15 दिन की सैलरी बोनस के रूप में देने की पेशकश की थी। पीटीआई की एक खबर के मुताबिक, ओरेकल ने नौकरी से निकाले जाने वाले कर्मचारियों को जॉब की आखिरी तारीख तक एक महीने की सैलरी (बिना भुगतान वाली), छुट्टियों का भुगतान, पात्रता के अनुरूप ग्रेच्युटी और एक महीने के नोटिस पीरियड का भुगतान करने की पेशकश की है। इसके अलावा स्वेच्छा से कंपनी छोड़ने वाले कर्मचारियों को कंपनी ने दो महीने का अतिरिक्त वेतन देने की सूचना दी है।

Source : https://www.indiatv.in/paisa/business/ai-driven-layoffs-spark-panic-among-it-sector-employees-nites-demands-policy-intervention-2026-04-05-1209309

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link
Powered by Social Snap