SEBI Grade A Prelims Result 2024: सेबी जल्द ही घोषित करेगा असिस्टेंट मैनेजर भर्ती प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे

SEBI द्वारा ग्रेड ए असिस्टेंट मैनेजर भर्ती प्रारंभिक परीक्षा परिणामों (SEBI Grade A Prelims Result 2024) के अंतर्गत ऐसे उम्मीदवारों के रोल नंबर की सूची जारी की जाएगी जिसे पहले चरण में प्रदर्शन के आधार पर अगले चरण यानी फेज 2 की परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए चयनित किया गया है। यह योग्यता सूची बोर्ड द्वारा आधिकारिक वेबसाइट sebi.gov.in पर प्रकाशित की जाएगी।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। सेबी असिस्टेंट मैनेजर (ग्रेए ए) प्रीलिम्स 2024 में सम्मिलित हुए उम्मीदवारों के लिए अपडेट। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) द्वारा विभिन्न स्ट्रीम में ग्रेड ए के अंतर्गत असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित प्रारंभिक परीक्षा के नतीजों की घोषणा जल्द की जा सकती है। बोर्ड द्वारा परीक्षा परिणाम जारी किए जाने की तारीख का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन खबरों के मुताबिक नतीजे किसी भी समय घोषित किए जा सकते हैं।

SEBI Grade A Prelims Result 2024: कहां और कैसे देखें परिणाम?

SEBI द्वारा ग्रेड ए असिस्टेंट मैनेजर भर्ती प्रारंभिक परीक्षा परिणामों के अंतर्गत ऐसे उम्मीदवारों के रोल नंबर की सूची जारी की जाएगी, जिसे पहले चरण में प्रदर्शन के आधार पर अगले चरण यानी फेज 2 की परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए चयनित किया गया है। यह योग्यता सूची बोर्ड द्वारा आधिकारिक वेबसाइट, sebi.gov.in पर प्रकाशित की जाएगी। उम्मीदवारों को इस योग्यता सूची में अपना रोल नंबर चेक करने के लिए वेबसाइट पर विजिट करने के बाद करियर सेक्शन में जाना होगा और फिर अंतर्गत दिए गए रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद उम्मीदवारों को दिए गए विभिन्न नतीजों के लिंक में से सम्बन्धित परीक्षाफल के लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद यह सूची पीडीएफ फॉर्मेट में ओपेन होगी, जिसमें उम्मीदवार अपना रोल नंबर सर्च (Ctrl+F) कर सकेंगे।

बता दें कि सेबी ने जनरल, लीगल, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, रिसर्च, ऑफिशियल लैंग्वेज और इंजीनियरिंग (इलेक्ट्रिकल) में कुल 97 ग्रेड ए असिस्टेंट मैनेजर की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी करने के बाद आवेदन प्रक्रिया 11 जून से शुरू की थी, जो कि 30 जून तक चली थी। इस भर्ती के लिए आवेदन किए उम्मीदवारों के लिए प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 27 जुलाई को किया गया था। इस परीक्षा के नतीजों (SEBI Grade A Prelims Result 2024) की घोषणा अब की जानी है।

Source : https://www.jagran.com/news/education-sebi-grade-a-prelims-result-2024-to-be-announced-soon-check-list-of-candidates-qualified-for-phase-2-exam-for-assistant-manager-at-sebi-gov-in-23772213.html?itm_source=article_detail&itm_medium=CRE&itm_campaign=latestnews_CRE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *