Arattai की सर्विस ठप होने के बाद दोबारा शुरू, WhatsApp के प्रतिद्वंदी देसी ऐप में आई तकनीकी दिक्कत

Arattai की सर्विस आज 5 मार्च को तड़के ठप हो गई थी। कंपनी ने इस तकनीकी दिक्कत के बारे में यूजर्स को जानकारी दी है। हालांकि, वॉट्सऐप के प्रतिद्वंदी देसी ऐप की सेवाएं फिर से बहाल हो गई हैं।

देसी वॉट्सऐप कहे जाने वाले Arattai ऐप की सर्विस दोबारा शुरू हो गई है। तड़के इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप की सर्विस में तकनीकी दिक्कत आई थी, जिसकी वजह से यूजर्स कम्युनिकेट नहीं कर पा रहे थे। श्रीधर वेंबू के इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म की इस दिक्कत को अब दूर कर लिया गया है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर ऐप की सर्विस में आई दिक्कत और इसके समाधान को लेकर जानकारी शेयर की है।

सर्विस में आई थी दिक्कत

पिछले दिनों तेजी से लोकप्रिय हुए देसी इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म की सर्विस में गुरुवार सबेरे दिक्कत आई थी। कंपनी ने अपने आधिकारिक X हैंडल से इसके बारे में जानकारी दी है। कई यूजर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी Arattai की सर्विस में आई दिक्कत को रिपोर्ट किया था। हालांकि, कंपनी ने कंफर्म किया है कि सर्विस को दोबारा रिज्यूम कर दिया गया है।

Arattai ने अपने X हैंडल से सुबह करीब 7 बजे जानकारी दी थी कि डेटासेंटर के इफ्रास्ट्रक्चर में आई दिक्कत की वजह से ऐप में डाउनटाइम एक्सपीरियंस किया जा रहा है। कंपनी की तकनीकी टीम इस दिक्कत को दूर करने में लगी है, ताकि जल्द ही सर्विस को रिस्टोर किया जा सके। कंपनी ने अपने पोस्ट में यूजर्स को इस दिक्कत को लेकर धैर्य रखने के लिए कहा था।

तकनीकी परेशानी हुई दूर

सुबह करीब 8 बजे Arattai की सर्विस को दोबारा ठीक कर लिया गया। कंपनी ने X हैंडल से जानकारी देते हुए कहा कि सर्विस को रिस्टोर कर लिया गया है और टीम लगातार इसे मॉनिटर कर रही है, ताकि ऐप के फंक्शन सही से काम कर सके।

पिछले साल लॉन्च हुए इस देसी इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा था। Zoho ग्रुप के इस इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप के लॉन्च होने के साथ ही लाखों यूजर्स ने डाउनलोड किया था। इसे वॉट्सऐप का प्रतिद्वंदी मैसेजिंग प्लेटफॉर्म कहा जा रहा था। इसमें वो सभी फीचर्स दिए गए हैं, जो वॉट्सऐप में मिलते हैं। इसके अलावा इस देसी ऐप को यूजर्स बिना मोबाइल नंबर के भी यूज कर सकते हैं। इसमें यूजरनेम के जरिए लोगों से कनेक्ट किया जा सकता है। अक्टूबर में इस ऐप को रोजाना 3.5 लाख नए यूजर्स सब्सक्राइब कर रहे थे।

Source : https://www.indiatv.in/tech/tech-news/arattai-service-resumes-after-technical-failure-desi-app-now-fully-operational-2026-03-05-1201957


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link
Powered by Social Snap