बड़े काम की है ये Website, फटाक से बता देगी लिंक असली है या फर्जी, जानें कैसे

Spam Links: हमें हर रोज कई लिंक मिलते हैं. ये लिंक हमें व्हाट्सएप, ईमेल, सोशल मीडिया आदि के माध्यम से मिल सकते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनमें से कई लिंक फर्जी हो सकते हैं. आइए आपको लिंक्स की असलियत जानने का तरीका बताते हैं. 

How to Check Links Reality: आज के डिजिटल युग में हमें हर रोज कई लिंक मिलते हैं. ये लिंक हमें व्हाट्सएप, ईमेल, सोशल मीडिया आदि के माध्यम से मिल सकते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनमें से कई लिंक फर्जी हो सकते हैं. फर्जी लिंक आपको फिशिंग हमलों का शिकार बना सकते हैं, जिससे आपकी व्यक्तिगत जानकारी चोरी हो सकती है. इसलिए किसी भी लिंक पर क्लिक करने से पहले यह जानना जरूरी होता है कि वह असली है या नकली. 

लेकिन, सवाल यह उठता है कि किसी भी लिंक की असलियत कैसे पता की जाए. आज हम आपको एक ऐसी वेबसाइट के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप आपके पास आए हुए लिंक की असलियत जान पाएंगे. इस वेबसाइट का नाम virustotal.com है. यह वेबसाइट आसानी से आपको बता देगी कि वह लिंक असली है या नकली. इससे आप फर्जी लिंक पर क्लिक करने से बच जाएंगे. आइए आपको इसका तरीका बतात हैं. 

लिंक की जांच करने का तरीका

1. उस लिंक को कॉपी करें जिस लिंक की आप जांच करना चाहते हैं. 
2. इस बात का ध्यान रखें लिंक पर देर तक प्रेस करें. इससे कॉपी का ऑप्शन आ जाएगा. लिंक पर क्लिक न करें. 
3. फिर अपने कंप्यूटर या लैपटॉप पर virustotal.com वेबसाइट खोलें. 
3. फिर सर्च बार में लिंक को पेस्ट करके एंटर करें. 
4. इसके बाद वेबसाइट लिंक की जांच करेगी. 

5. अगर स्क्रीन पर सारे ऑप्शन के आगे ग्रीन टिक नजर आए तो समझिए कि वेबसाइट सही है. 
6. अगर ऐसा न हो तो समझिए कि वह वेबसाइट फर्जी है और उस पर क्लिक न करें. इससे आपके साथ फ्रॉड हो सकता है. 

Source : https://zeenews.india.com/hindi/technology/virustotal-dot-com-very-useful-tell-link-in-real-of-fake-how/2636665

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *